
बलरामपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत नरसिंहपुर के चंदोरीडांड़ गांव में गन्ने की फसल में बिजली करंट की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई थी। तरंगित तार लगाने वाला आरोपी को वन विभाग ने गिरफ्तार कर राजपुर न्यायालय में पेश किया न्यायालय से जेल भेजा।
एक सप्ताह पहले प्रतापपुर क्षेत्र से करीब 28 हाथियों का दल आकर विचरण कर वापस लौट गया था। 12 नवंबर को हाथियों का दल वापस लौट कर ग्राम नरसिंहपुर के चांदोरीडांड़ गांव में ओमप्रकाश सिंह पिता श्याम लाल सिंह के गन्ने के फसल में पहुंचा था। ओमप्रकाश सिंह ने गन्ने की फसल में तरंगित तार लगाया था। बिजली करंट की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई थी। सूचना उपरांत मौके पर बलरामपुर वन मंडलाधिकारी विवेकानंद झा, बलरामपुर उपमंडलाधिकारी अशोक तिवारी, राजपुर उप मंडलाधिकारी आरएसएल श्रीवास्तव, वन परिक्षेत्राधिकारी महाजन लाल साहू वनकर्मियों के साथ पहुंचे थे। तरंगित तार लगाने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया न्यायालय से जेल भेजा। वर्तमान में 25 हाथियों का दल धाजागिर जंगल में विचरण कर रहा है। हाथी प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग के द्वारा हाथियों से दूर रहने के लिए लाउडस्पीकर से अनाउंस कराया जा रहा है। वही ग्रामीणों को टार्च, मशाल, पम्पलेट आदि प्रदान किया गया।



















