![Picsart_22-12-22_19-01-47-022.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/12/Picsart_22-12-22_19-01-47-022.jpg?resize=440%2C293&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
स्वामी आत्मानंद स्कूल के चार दिवसीय वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव
बलरामपुर।नगर से लगे सेमरा स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में चार दिवसीय वार्षिक-खेल प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज थे। आयोजन में स्कूली बच्चों ने ओडिया, संबलपुरी डांस, पंजाबी डांस, बाल विवाह, बेटी शिक्षा पर नाटकीय सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम उपरांत अतिथियों ने बच्चों को शील्ड-ट्राफ़ी व प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस दौरान संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज के साथ निज सचिव नवीन तिवारी, कांग्रेस कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं, शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221222-WA0180.jpg?resize=696%2C464)