![Picsart_23-08-13_10-33-50-365](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-13_10-33-50-365.jpg?resize=440%2C323&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
अम्बिकापुर।सीजीएमएससी के अध्यक्ष व लुंड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम ने ग्राम पंचायत करौली, बतौली, जमीरा, सखोली में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुन तत्काल निराकरण कर महिलाएं, पुरुष, बच्चों को निशुल्क दवा वितरण किया।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230813-WA0195.jpg?resize=696%2C522&ssl=1)
विधायक डॉ प्रीतम राम ने गांवों में जनसम्पर्क कर विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा किया। संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के लिए तत्काल दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया। साथ ही मौसमी बीमारी एवं आई फ्लू से प्रभावित मरीजों, ग्रामवासियों एवं छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरण किया। इस दौरान दशरथ, महावीर राम, सोशल मीडिया प्रभारी प्रमोद यादव , वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता, क्षेत्रीय सरपंच, सचिव एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230813-WA0196.jpg?resize=696%2C392&ssl=1)