सूरजपुर: कलेक्टर इफ्फत आरा ने आज रामानुजनगर विकासखंड के देवनगर और छिंदिया धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समिति प्रभारी को उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी का कार्य शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप खरीदने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा उपार्जन केंद्र में समर्थन मूल्य पर विक्रय के लिए लाए गए धान को पलटी कराकर और ढेरी लगाकर ही खरीदें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की स्पष्ट मंशा है कि धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों को किसी भी प्रकार से समस्या नहीं होनी चाहिए। धान खरीदी कार्य से किसान संतुष्ट हो। किसानों की संतुष्टि ही शासन की सर्व प्राथमिकता है। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने विक्रय करने आए किसानों से भुगतान आदि के संबंध में चर्चा की। किसानों ने भुगतान हो जाने एवं सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है बताया।

कलेक्टर ने कहा कि छोटे किसानों का धान प्राथमिकता के आधार पर खरीदी करने निर्देशित किया। उन्होंने वहां धान की गुणवत्ता का अवलोकन किया और नमी मापक यंत्र से धान की नमी का जांच भी किया। उन्होंने धान खरीदी के दौरान धान की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को भी धान को साफ और सुखाकर लाने की समझाईश दी। कलेक्टर स्टेकिंग कार्य का अवलोकन किया और व्यवस्थित रूप से स्टेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने नोडल अधिकारी को स्टैकिंग व्यवस्था का सत्यापन करने निर्देश दिए। उन्होंने अपने समक्ष धान तौल भी कराया। कलेक्टर ने कहा कि जिले में धान कटाई और मिसाई कार्य जोरों पर है। आने वाले समय में धान उपार्जन केन्द्रों में धान की आवक में बढ़ोत्तरी होगी। इसे ध्यान में रखते हुए सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी कार्य व्यवस्थित रूप करने के निर्देश दिए। उन्होंने बरसाने में गुणवत्ता युक्त स्याही से स्टेंसिल लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने छिदिया धान खरीदी केंद्र में बिजली की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए तथा सीसीटीवी कैमरा प्रवेश एवं निकासी गेट के दौरान गाड़ी का नंबर स्पष्ट देखने के लिए सीसीटीवी का एंगल परिवर्तन करने के निर्देश दिए तथा निरंतर निगरानी रखने कहा।

कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र में बारदाने की उपलब्धता, टोकन व्यवस्था, अब तक की धान खरीदी की मात्रा और कुल उठाव, किसानों के लिए धान उपार्जन केंद्र में पेयजल, शौचायल, बैठक व्यवस्था आदि का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम, एसडीएम उत्तम रजक, तहसीलदार बिंदेश्वर प्रजापति, मनरेगा एपीओ डॉ. के एम पाठक, समिति प्रबंधक एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!