सूरजपुर: मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा समस्त जिला कलेक्टरों को छ0ग0राज्य में मिलेट्स (न्यूट्रीसीरियल्स) मिशन क्रियान्वयन के संबंध में निर्देशित किया गया है। योजना का उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने तथा कुपोषण दूर करना है। वर्ष 2022-23 से महत्वकांक्षी ‘‘मिलेट्स (न्यूट्रीसीरियल्स) मिशन’’ प्रारंभ किया जा रहा है। मिलट्स मिशन अंतर्गत कोदो, कुटकी एवं रागी के क्षेत्र विस्तार के साथ-साथ उत्पादकता में वृद्वि करने से उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी। उत्पाद का मूल्य संवर्धन कर आंगनबाड़ी, छात्रावास एवं स्कूलों में मध्यान्ह भोजन में शामिल तथा सामान्य जनों को भी विक्रय हेतु उपलब्ध किया जाना है।

छ0ग0 शासन कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग के द्वारा छ0ग0राज्य में लघु धान्य (कोदो, कुटकी, रागी) की खेती प्रमुख रूप से बस्तर, सरगुजा एवं दुर्ग संभाग में उच्चहन भूमि एवं विषम जलवायु परिस्थितियों में की जाती है। लघुधान्य (न्यूट्रीसीरियल्स) अत्यधिक पौष्टिक होने के साथ-साथ प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, जिंक, विटामिन्स, फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्वों से भरपुर होता है, इसलिए इन्हें न्यूट्रीसीरियल्स भी कहा जाता है। लघु धान्य कोदो कुटकी एवं रागी फसलों की उत्पादकता में वृद्वि दर दैनिक आहार में शामिल कर सुपोषण में वृद्वि की जा सकती है। नीति आयोग द्वारा भी कुपोषण को दूर करने कोदो, कुटकी, रागी को दैनिक आहार में शामिल करने का सुझाव दिया गया है।
संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा प्रदेश की महिला स्वयं-सहायता समूहों के सशक्तिकरण-आयोपार्जन गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समूह की महिलाओं को अन्य राज्यों के सफल स्वयं-सहायता समूहों के क्रियाकलापों के अध्ययन भ्रमण हेतु ले जाये जाने का प्रावधान है। प्रत्येक वर्ष भ्रमण में गई महिलाओं के अनुभव तथा उनकी आवश्यकता के आधार पर प्रदेश की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं तथा छ0ग0महिला कोष एवं विभाग की ऋण योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को दिशा दर्शन कार्यक्रम अंतर्गत उपयुक्त स्थानों का अध्ययन भ्रमण कराये जाने के निर्देश हैं, ताकि महिलायें उनसे प्रेरणा लेकर, अनुभव से सीखकर आयोपार्जन गतिविधियों में सम्मिलित हों सकें।

प्रदेश में महिला छ0ग0 शासन की महत्वकांक्षी योजना एवं मुख्य सचिव महोदय के दिशा निर्देश के अनुक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की अन्तर्राज्यीय ‘‘दिशा-दर्शन’’ योजना अंतर्गत जिले के 133 स्व सहायता समूह की महिलाओं को तेजस्विनी मैकलसुता महासंघ, गौरखपुर में कोदो न्यूट्री बार यूनिट रैतवार (म0प्र0) भेजा जा रहा हैैं। जहाँ ये महिलाएं कोदो के द्वारा निर्मित न्यूट्री बार यूनिट का अवलोकन करेंगे साथ ही बनाने का तरीका भी सिखेंगे जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।

महिला एवं बाल विकास विभाग की अन्तर्राज्जीय ‘‘दिशा-दर्शन’’ योजना अंतर्गत जिले के 133 स्व सहायता समूह की महिलाओं को तेजस्विनी मैकलसुता महासंघ, गौरखपुर में कोदो न्यूट्री बार यूनिट रैतवार (म0प्र0) हेतु कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर 3 बसों में रवाना किया गया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!