
महासमुंद : दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के लिए 26 जनवरी का दिन अहम है। इस दिन भारतीय संविधान लागू हुआ था। इस साल भारतवासी 73वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। देश की आजादी के बाद भारतीस संविधान का गठन हुआ था। बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर को संविधान निर्माता कहा जाता है लेकिन बाबा साहब के अलावा देश के संविधान के निर्माण में 210 लोगों का हाथ था। भारत के संविधान को कई बाते खास बनाती हैं। संविधान को दिसंबर में ही अपना लिया गया था, लेकिन 26 जनवरी को लागू करके इस दिन को गणतंत्र दिवस के तौर पर घोषित कर दिया गया, इसके पीछे खास वजह थी। वहीं भारतीय संविधान हाथ के बने कागज पर हाथों से लिखा गया है लेकिन इतने सालों से इन कागजों को संजोकर रखना बड़ी बात है।
भारत को आज़ादी मिलने के बाद संविधान सभा का गठन हुआ था। संविधान सभा ने अपना काम 9 दिसंबर 1946 से शुरू किया। दुनिया के इस सबसे बड़े लिखित संविधान को तैयार करने में 2 साल, 11 माह, 18 दिन लग गए थे। संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान सौंपा गया, इसलिए 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में हर साल मनाया जाता है।



















