
बलरामपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत नरसिंहपुर लिपलीपाडांड़ गागर नदी के गुफा में 20 फरवरी को पहाड़ी कोरवा अपने परिजनों के साथ मछली पकड़ने गया था। 10 दिन बाद पोकलेन मशीन से खोदकर गुफा से बाहर पहाड़ी कोरवा का शव निकाला।

ग्राम पंचायत नरसिंहपुर निवासी 30 वर्षीय सुड्डू पहाड़ी कोरवा पिता रामपति पहाड़ी कोरवा 20 फ़रवरी को सुबह 9 बजे अपने परिजनों के साथ गागर नदी में मछली पकड़ने के लिए चट्टान के अंदर गुफा में घुसा था। गुफ़ा से बाहर नही निकला साथ मे जब परिजन सभी वापस लौट आए थे। परिजनों व गांव वाले पुलिस को सूचना दी थी। 21 फरवरी को दोपहर 11 बजे बलरामपुर से गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची थी मगर गुफ़ा के अंदर 20 फीट तक बॉस से गहराई नापा गया पहाड़ी कोरवा का पता नहीं चलने पर अंबिकापुर से गोताखोर बुलाया गया इसके बाद सुरजपुर से गोताखोर बुलाया गया मगर पहाड़ी कोरवा का कहीं पता नहीं चला गोताखोर की टीम वापस लौटी थी। बुधवार को पोकलेन मशीन लगाकर गुफा से चारो साइड खोदाई जारी था। शुक्रवार को दोपहर 1 बजे गुफा से बाहर पहाड़ी कोरवा का शव निकाला गया। मौके पर पंचनामा पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द किया।
एसडीओपी इमानुएल लकड़ा ने कहा कि 10 दिन पहले पहाड़ी कोरवा मछली पकड़ने गुफा से अंदर घुसा था। वापस नही निकलने पर गोताखोर व पोकलेन मशीन से खोदाई करवाकर शव को बाहर निकाला गया। शव पानी के भीगने के कारण चट्टान में फस गया था।



















