बलरामपुर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 05 जनवरी 2023 को जिले के समस्त विधानसभा में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है। इस वर्ष पुनरीक्षण 2023 में 17816 मतदाताओं ने अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया है।

विदित है कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा समय-समय पर कोई मतदाता न छूटे के तर्ज पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रत्येक मतदान केंद्रों में संचालित किया जाता है। इसी तारतम्य में जिले में 9 नवंबर 2022 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया था। तत्पश्चात् 8 दिसम्बर 2022 तक मतदाताओं से दावा-आपत्ति प्राप्त की गई थी, जिसका निराकरण करने के पश्चात् 05 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। अंतिम प्रकाशन उपरांत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कुल 507929 मतदाता दर्ज हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!