
डेस्क: यूपी के फतेहपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां नशे में धुत दूल्हे को देखकर दूल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। वर और कन्या पक्ष सुबह तक सुलह समझौते को लेकर वार्ता करते रहे लेकिन सुबह तक दूल्हे का नशा कम होने पर शादी टूट गई। जिसके कारण अंत में बारात बिन दुल्हन के ही वापस लौट गई। वहीं क्षेत्र में ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
जिले के ख्वाजीपुर सेमरइया के रहने वाले चुन्नीलाल की छोटी बेटी पूजा देवी कि सगाई गाजीपुर थाना क्षेत्र के दरौली निवासी शेरा सिंह के एकलौते पुत्र कमल लोधी के साथ हुई
थी। तय तिथि पर गुरुवार को शेरा सिंह बेटे की बारात लेकर
ख्वाजीपुर सेमरइया गांव बारातियों के साथ आए हुए थे ।
हालांकि इससे पहले दूल्हे ने दोस्तों के साथ जमकर शराब पी
ली। फिर द्वारचार के दौरान नशे में धुत दूल्हा बारातियों से साथ डांस करता रहा। वह इतने नशे में था कि लड़की के दरवाजे पर पहुंचते ही वहां गिर पड़ा। वधु पक्ष के लोगों ने उसे बेड पर लिटाया। फिर उसके होश में आने का इंतजार करते रहे। लेकिन वह अगली सुबह ही उठ पाया। वहीं दूल्हे को नशे में देखकर दुल्हन ने शादी करने से ही मना कर दिया।
दुल्हन के इनकार करने पर दोनों पक्षों में वाद विवाद सुबह तक चलता रहा। सुबह वर और कन्या पक्ष के लोगों ने आपसी समझौता कर मामले को शांत कराया। वहीं थाना अध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई थी। दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर मामले को शांत कर लिया है। हालांकि इस मामले में क्षेत्र के लोगो कन्या की सराहना करते हुए कह रहे हैं कि उसका जीवन बर्बाद होने से बच गया।
अचानक बदल गया माहौल
बेटी की सगाई होते ही परिजनों में हर्षोल्लास चल रहा था। बधाई और मंगल गीतों से घर आंगन गलियां गुलजार थीं। तेल, मायन, बारात को लेकर परिवार में खुशी का माहौल था लेकिन शराबी दूल्हे को देखकर खुशियां गम में तब्दील हो गईं। जैसे तैसे जनवासे में तिलक कर शादी की रश्म निभाई जा रही थी। पर शराबी दूल्हे ने दुल्हन के माता-पिता के अरमानों में पानी फेर दिया।



















