अम्बिकापुर: सीमित शासकीय आवास होने के कारण स्थानांनतरण पर आने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को शासकीय आवास की बड़ी समस्या होती है। यह समस्या अब सरगुजा जिले के अधिकारी कर्मचारी को नही होगी। बहुत जल्द ही अम्बिकापुर के पॉलिटेक्निक कालेज के पास बन रहा ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। करीब 8 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा तीन मंजिला ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है जो इस महीने तक पूरा हो जाएगा। इस ट्रांज़िट हॉस्टल के बनने से अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
कलेक्टर संजीव कुमार झा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को टांजिट हॉस्टल का गुणवत्तापूर्ण निर्माण अप्रैल 2022 तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता व्ही.के. बेदिया ने बताया कि भ-ूतल सहित 4 मंजिला टांजिट हॉस्टल भवन का निर्माण साई इंफ्रास्ट्रक्चर के द्वारा किया जा रहा है। टांजिट हॉस्टल में 1-बीएचके के 54 यूनिट बनाए जा रहें हैं। भू-तल में किचन सहित 12 यूनिट तथा शेष मंजिलों में 14-14 यूनिट बनाए जा रहे हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!