बलरामपुर: बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम सेवारी में महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। महिला घर में अकेली सो रही थी। अज्ञात आरोपियां ने घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर राजपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को घटना स्थल पर कुल्हाड़ी मिला है। पुलिस मामले में पुछताछ कर रही है।


मिली जानकारी के मुताबिक राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम सेवारी के बसियाटोंगरी में अनिता केरकेट्टा (55) बीती रात घर में अकेली थी। उसका पति विलियम केरकेट्टा पिछले दो दिनों से बाहर गया हुआ था। महिला बीती रात खाना खाकर सो गई। रात में अज्ञात आरोपी ने घर में घुसकर कुल्हाडी से गला काटकर अनिता केरकेट्टा की हत्या कर दी। दामाद ने दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस अनिता केरकेट्टा की एक पुत्री है, जिसका विवाह गांव में ही हुआ है। सुबह उसे अनिता केरकेट्टा की हत्या की जानकारी मिली तो उसने राजपुर थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी। सूचना पर राजपुर थाना प्रभारी रमाकांत साहू की टीम मौके पर पहुंची। टीआई रमाकांत साहू ने कहा कि फिलहाल यह ब्लांइड मर्डर है। फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंचीघटना की सूचना पर अंबिकापुर से फारेंसिक एक्सपर्ट एसके सिंह की टीम मौके पर पहुंची। जांच के लिए डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। फिलहाल महिला या दंपती से किसी की दुश्मनी एवं अन्य कारणों को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!