सूरजपुर: खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र, बहतराई बिलासपुर में भारत सरकार की खेलो इण्डिया योजनान्तर्गत ’’खेलो इण्डिया सेन्टर ऑफ एक्सिलेंस’’ प्रारंभ किया जा रहा है। यह सेन्टर एक आवासीय खेल अकादमी होगा, जिसमें कबड्डी व एथलेटिक्स के बालक, बालिकाओं को खेल का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई बिलासपुर में संचालित आवासीय राज्य खेल अकादमी एथलेटिक्स बालक, बालिका एवं कबड्डी में खिलाड़ियों के प्रवेष हेतु राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 5 व 6 अगस्त को रायपुर में किया जा रहा है। एथलेटिक्स खेल का चयन ट्रायल स्वामी विवेकानन्द स्टेडियम कोटा रायपुर तथा कबड्डी का चयन ट्रायल शारीरिक शिक्षा विभाग, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के इंडोर एवं आउटडोर मैदान में आयोजित किया जायेगा। खेल अकादमी में एथलेटिक्स कें 25 बालक एवं 25 बालिका तथा कबड्डी में 30 बालिका खिलाड़ियों का चयन अंतिम रूप से किया जाना है। प्रभारी खेल अधिकारी शबाब हुसैन ने बताया कि एथलेटिक्स व कबड्डी खेल हेतु जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 29 जून 2022 को किया गया था, उक्त ट्रायल में मोटर एल्बिलिटी एवं स्किल टेस्ट के आधार पर खिलाड़ियों का चयन अंतिम रूप से किया गया है।

राज्य स्तरीय चयन ट्रायल के एथलेटिक्स विधा के बालक वर्ग में अंकुष मझवार, हिमांशु सिंह, तेजपाल सिंह, क्रिश राजवाडे, भारत कुमार सोनवानी, रवि सिंह मरावी तथा बालिका वर्ग में सोनिका राजवाडे, सुनीता, अनिता, बबीता सिंह, भारती सिंह व चंद्रमणी कुशवाहा का चयन किया गया है, इन खिलाड़ियों के साथ कोच, मैनेजर के रूप में राजकुमार नायक व चंद्रावती राजवाडे़ होंगे। इसी प्रकार कबड्डी में बालिका खिलाडी अंजू राजवाडे, मयूरी राजवाडे, सुमित्रा, खुशबू सिंह, नूतन, कल्पना सिंह, पुष्पा प्रजापति, जयकुंवर, पुष्पा सिंह, दीपा राजवाडे, रिंकी राजवाडे, स्नेहा तथा सुजाता ठाकुर चयन ट्रायल में भाग लेंगे। इन खिलाडियों के कोच, मैनेजर के रूप में सहदेव राम रवि एवं प्रिति सिंह होंगे। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल रायपुर में चयनित खिलाडियों को अकादमी में प्रवेश मिलेगा। चयनित खिलाड़ियों को आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, दुर्घटना बीमा, खेल प्रशिक्षण की सुविधाएं, खेल विभाग द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!