सूरजपुर: मां बागेश्वरी देवी लोक न्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ में चैत्र नवरात्रि एवं कुदरगढ़ महोत्सव की तैयारियों व व्यवस्था के संबंध में पूर्व गृह मंत्री व ट्रस्ट के अध्यक्ष  रामसेवक पैकरा की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें कार्यक्रम के सफल संपादन हेतु उपस्थित संबंधितो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। उन्होने अधिकारी-कर्मचारी व आजीवन सदस्यों को मेला व महोत्सव में सौपें गये दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ करने की बात कही। मां बागेश्वरी देवी लोक न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष  रामसेवक पैकरा द्वारा मुख्यमंत्री के आगमन (प्रस्तावित) और महोत्सव की तैयारियों के संबंध में कार्यक्रम के पूर्व महोत्सव स्थल, मेला स्थल व हेलीपैड का निरीक्षण कर सभी कार्यों की समीक्षा करते हुए दो दिवस के अंदर तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो इस इस बात पर विशेष ध्यान रखने की बात कही गई।


मीडिया संवाद एवं मीडिया प्रबंधन समिति हुआ गठन

ट्रस्ट व महोत्सव में मीडिया ब्रीफ हेतु प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व वेब मीडिया को फोटो व प्रेस नोट प्रेषित करने अथवा बताने के लिए ट्रस्ट की बैठक में सर्वानुमति से मीडिया के क्षेत्र में सक्रियता के साथ कार्य करने वाले 14 आजीवन सदस्यों को जोड़कर एक मीडिया संवाद एवं मीडिया प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। जिसमें  ओंकार पांडेय ,  सुनील कुमार अग्रवाल,  प्रवेश गोयल,  बलराम सोनी,  प्रदीप नारायण द्विवेदी,  आशीष प्रताप सिंह,  संस्कार अग्रवाल,  दानी पांडेय,  अरुण सिंह, संतोष सिंह,  शशांक सिंह, लव कुमार दुबे,  प्रियांशु यादव,  मोहन राजवाड़े को यह जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।


इस दौरान बैठक में पूर्व मेला अध्यक्ष  भुवन भास्कर प्रताप सिंह, बाबूलाल अग्रवाल चेयरमैन इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, वरिष्ठ आजी.सदस्य,  भीमसेन अग्रवाल,  सुभाष गोयल,  सुरेश गोयल,  ओंकार पांडेय वाइस चेयरमैन इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आजी.सदस्य राजेश तिवारी,  बलराम सोनी,  राकेश पांडेय,  संस्कार अग्रवाल,  आशीष प्रताप सिंह,  दानी पांडेय,  लोकेश गुर्जर,  सिद्धार्थ सिंह बघेल,  अभय सिंह,  अमन प्रताप सिंह, अभय गुप्ता,  प्रशांत अग्रवाल, संजय यादव,  हेमंत गुर्जर,  हिमेंद्र गुर्जर, रंजन सोनी सहित जिला कलेक्टर एस. जयवर्धन, जिला सीईओ  कमलेश नंदिनी साहू, डीएफओ  कमल पंकज, एसडीएम  सागर राज सिंह, एसडीओपी, तहसीलदार, रेंजर इत्यादि व ट्रस्ट के आजीवन सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!