
सूरजपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सूरजपुर की द्वितीय कार्यसमिति की बैठक मुख्य अतिथि युवा मोर्चा संभाग प्रभारी चिंटू राजपाल, जिला प्रभारी विकास झा, विशिष्ट अतिथि सह प्रभारी अभय साहू, व जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती के नेतृत्व समेत जिला व मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
अतिथियों द्वारा भाजपा का झंडा फहराने के पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस दौरान कोरबा जिले से पहुंचे प्रभारियों के द्वारा सभी मंडल के पदाधिकारियों से मिली जिम्मेदारियों संबंधित चर्चा की गई वही कार्यक्रम में उपस्थित जिले के पदाधिकारियों द्वारा पार्टी के रीति नीति व संगठन को मजबूत बनाने की नई रणनीति तय की गई, सभी युवाओं को एक बूथ 20 जवान की टोली बनाने , प्रदेश की कांग्रेस सरकार के नाकामियों को जन जन तक पहुंचाने बेरोजगारी धर्मांतरण से लेकर कई अन्य मुद्दों पर लगातार कार्य करते रहने को कहा गया , जिससे 2023 के चुनाव में भाजपा के विजय अभियान में युवा मोर्चा की महती भूमिका हो।
इस आयोजन को कामकाजी बैठक के रूप में रखा गया था।
इस दौरान जिले के युवा मोर्चा प्रभारी सह प्रभारी जिला अध्यक्ष भाजयुमो जिलाध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष समेत सभी अतिथियों द्वारा सैकड़ों की संख्या में जिले के सभी 14 मंडलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं से विभिन्न विषयों पर संबोधन के दौरान चर्चा की गई।
सूरजपुर जिले की विधिक कार्य समिति की बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल भटगांव के पूर्व विधायक रजनी रविशंकर त्रिपाठी ,युवा मोर्चा संभाग प्रभारी चिंटू राजपाल, युवा मोर्चा जिला प्रभारी विकास झा, सह प्रभारी अभय साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुप सिन्हा पुष्पा सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रविंद्र भारती, महामंत्री दुर्गा गुप्ता, शांतनु, युवा मोर्चा प्रभारी लोकेश पैकरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश साहू ,साकेत, मनी बग्गा, नितेश सोनी, अशोक अग्रवाल, दीपेंद्र सिंह चौहान ,लीलू गुप्ता, शशिकांत , अंशुल बजेठा,सूरज सेटटी विश्रामपुर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अवनीश सिंह समेत गोलू , स्वामी समेत जिले के सभी 14 मंडलों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष महामंत्री मंत्री व अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम का संचालन कर सफल बनाने सावन गोयल की अहम भूमिका रही।वह आभार प्रदर्शन दुर्गा गुप्ता किया



















