अंबिकापुर: एसपी सरगुजा भावना गुप्ता ने पुलिस महिला कल्याण केंद्र का निरीक्षण कर महिला सिलाई कार्यकर्ताओं का पारिश्रमिक राशि 574790 रुपए का भुगतान किया गया, परिश्रमिक राशि के भुगतान करने पर महिला सिलाई कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आया।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि महिला कल्याण केंद्र के जरिए पुलिस परिवार की महिलाएं आज सशक्त हो रही हैं, और अपने घर परिवार को पारिश्रमिक राशि के द्वारा सहायता देने की मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

इस दौरान महिला सिलाई कार्यकर्ताओं से कार्य के दौरान आने वाली परेशानियों को साझा किया गया एवं रक्षित निरीक्षक अंबिकापुर को परेशानियों का निराकरण करने निर्देशित किया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!