
अंबिकापुर/सेदम: छत्तीसगढ़ अधिकारी- कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले बतौली तहसील प्रांगण में लगातार तीसरे दिन कलम बंद- काम बंद हड़ताल के तहत समस्त विभागों के अधिकारी -कर्मचारी अपनी मुख्य मांगों को लेकर हड़ताल में डटे हुए हैं।
विकासखंड में काम-काज ठप होने से और सभी कार्यालयों में ताला लटकने से क्षेत्र में वीरानी सी छाई हुई है, वहीं स्कूल बंद होने से स्कूली छात्र -छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया हैं.जिससे अभिभावकों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई पड़ती हैं।कलम बंद- काम बंद हड़ताल के अंतर्गत पांच दिवसीय हड़ताल में समस्त विभागों के अधिकारी- कर्मचारी एकजुट होकर अपनी मांगों को पूर्ण करने छत्तीसगढ़ कांग्रेश शासन से अपेक्षा की है।जबकि बतौली शिक्षक संघ द्वारा अपनी मुख्य मांगो को पूर्ण करने हेतु अनिश्चितकालीन हड़ताल में डटे रहेंगे ,इस संबंध में तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंप चुके है।
कलम बंद- काम बंद हड़ताल को समर्थन देने भाजपा मंडल बतौली द्वारा अधिकारियों –कर्मचारियों के बीच में जाकर उनकी मुख्य मांगों को लेकर हड़ताल में शामिल हुए हैं इस बीच भाजपा मंडल बतौली के पदाधिकारियों द्वारा छत्तीसगढ़ कांग्रेस शासन की निंदा भी की गई. किस प्रकार इस कांग्रेश सरकार द्वारा केंद्र की योजनाओं को दरकिनार कर अधिकारियों कर्मचारियों का हक छीन रहा है।
इस दौरान भाजपा के सरगुजा जिला महामंत्री देवनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष रज्जू राम भगत, अमित गुप्ता ,ईश्वर यादव, गणेश गुप्ता ,नरेंद्र पैकरा ,चंद्र लाल मींज समर्थन देने हड़ताल में शामिल हुए।



















