रायपुर: पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार वर्षा ने थोड़ा ब्रेक ले लिया है। इसके चलते राजधानी समेत प्रदेशभर में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है, जिससे उमस भी बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में शनिवार को बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की वर्षा के भी आसार है। कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। प्रदेशभर में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहे। रायपुर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस एआरजी कुरुद में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। साथ ही बिजली भी गिर सकती है। तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 549.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 29 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1419.6 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 193.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 222.1 मिमी, सूरजपुर में 290.2 मिमी, जशपुर में 274.7 मिमी, कोरिया में 320.5 मिमी, रायपुर में 370.4 मिमी, बलौदाबाजार में 539.1 मिमी, गरियाबंद में 636.6 मिमी, महासमुंद में 551.6 मिमी, धमतरी में 646.5 मिमी, बिलासपुर में 601.9 मिमी, मुंगेली में 619.1 मिमी, रायगढ़ में 515.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 658.5 मिमी, कोरबा में 431.8 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 530.8 मिमी, दुर्ग में 506.8 मिमी, कबीरधाम में 536.5 मिमी, राजनांदगांव में 578.3 मिमी, बालोद में 678.2 मिमी, बेमेतरा में 380.3 मिमी, बस्तर में 702.0 मिमी, कोण्डागांव में 625.7 मिमी, कांकेर में 731.9 मिमी, नारायणपुर में 555.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 736.4 मिमी और सुकमा में 544.8 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!