नई दिल्ली: संसद के विशेष सत्र का आज से आगाज होने वाला है। केंद्र सरकार द्वारा बुलाए गए इस पांच दिवसीय सत्र में सरकार कई बिल पेश कर सकती है। इस बीच पीएम मोदी के संसद सत्र को संबोधित करने की खबर सामने आई है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी आज कुछ बड़ा एलान कर सकते हैं। बता दें कि इस विशेष सत्र को बुलाने के साथ ही संसदीय बुलेटिन में साफ किया गया है कि सरकार इसमें चार बिल पेश करेगी।

ये बिल होंगे पेश

मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, शर्तें और पद अवधि) बिल, 2023


एडवोकेट्स अमेंडमेंट बिल 2023


प्रेस एवं रजिस्ट्रेशन ऑफ पीरियॉडिकल्स बिल 2023
पोस्ट ऑफिस बिल, 2023

विशेष सत्र को लेकर विपक्ष ने भी सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के नेताओं ने बीते दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक कर महंगाई और महिला आरक्षण जैसे मुद्दों पर सरकार से सवाल करने का एजेंडा बनाया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!