रायपुर: छत्‍तीसगढ़ में मानसून अब दहलीज पर है और ऐसे समय में गर्मी कहर भी बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने लू को लेकर अलर्ट किया है और चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में बालोद, बलरामपुर, बस्तर, बेमेतरा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, गरियाबंद, जशपुर, कबीरधाम, कांकेर, कोंडागांव, कोरबा, कोरिया, नारायणपुर, सुकमा, सूरजपुर और सरगुजा में लू भी चल सकती है। विभाग का कहना है कि अब दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां भी थोड़ी अनुकूल होती जा रही है और संभावना है कि 21 जून को मानसून जगदलपुर प्रवेश करें।

इन दिनों दोपहर की तपिश के साथ ही रात में भी गर्म हवाएं चलने लगी है। उमस व तपती गर्मी से लोग हलाकान हो गे है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रविवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में लू के आसार है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ हल्की वर्षा भी हो सकती है।

इन दिनों दिन के साथ ही रात में भी गर्मी बढती जा रही है। बीते कुछ दिनों से दिन का अधिकतम तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!