International Women’s Day Special:

साल 1908 में 15 हजार महिलाओं का आंदोलन जिसे आज तक हम हर 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मनाते आ रहे हैं। इंटरनेशनल वीमेंस डे- 2022 मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर हम उन आम महिलाओं की बात करने वाले हैं जिनपर फिल्में बनीं। इनकी कहानियों ने देश-दुनिया के लोगों की मानसिकता बदलने का काम किया।

महिलाओं पर आधारित ये फिल्में बेहद खास हैं। इन मूवीज को देखकर आप महिलाओं के संघर्ष और चुनौती को समझ सकते हैं। इन फिल्मों की लिस्ट में हर तरह की मूवीज आपको मिल जाएंगी जिनको आप चाहें तो इस खास मौके पर देख भी सकते हैं-

सांड की आंख’ फिल्म

‘सांड की आंख’ फिल्म (2019) में भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू हैं जो शूटर दादियों का रोल प्ले कीं। चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर एक साधारण घर की महिला रहते हुए भी अपने सपनों को पूरा करती हैं। देश क्या, दुनिया उनकी निशानेबाजी के आगे नतमस्तक हो जाती है।

गुलाब गैंग’ मूवी

‘गुलाब गैंग’ (2014) मूवी में माधुरी दीक्षित ने कमाल की एक्टिंग की। इसमें महिलाओं को सशक्त करने के बारे में बताया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गुलाबी गैंग महिलाओं का ऐसा समूह है जो पहली बार उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में दिखा। इस ग्रुप ने घरेलू हिंसा और महिलाओं के खिलाफ अन्य प्रकार की हिंसा के विरोध में शक्ति प्रदर्शन का काम किया।

छपाक’ फिल्म

छपाक’ (2020) में ये फिल्म आई। एसिड अटैक पीड़िता की कहानी पर बनी इस फिल्म को खूब चर्चा हुई। इसमें दीपिका पादुकोण ने तेजाब पीड़िता का रोल प्ले किया है। 15 साल की लक्ष्मी ने शादी से इनकार किया था इसलिए उस पर तेजाब फेंका गया था।

गुंजन सक्सेना’ (2020)

फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना एक भारतीय वायु सेना ऑफिसर और पूर्व हेलीकॉप्टर पायलट हैं। वो 1994 में IAF में शामिल हुईं और 1999 के कारगिल युद्ध में जाने वाली एकमात्र महिला थी, इनको कारगिल गर्ल के नाम से भी जानते हैं। इनकी कहानी पर 2020 में फिल्म बनी और जाह्नवी कपूर ने रोल प्ले किया।

फिल्म ‘दंगल’

फिल्म ‘दंगल’ 2016 में रिलीज हुई थी। इसमें हरयाणवी पहलवान की असल कहानी दिखाई गई है। वीमेन रेसलर गीता फोगाट और बबीता कुमारी फोगट के पिता रेसलर महावीर फोगट को दिखाया गया था। आमिर खान ने पिता का रोल और फातिमा सना शेख ने गीता व सान्या मल्होत्रा ने बबीता का रोल प्ले अदा किया था।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!