
सूरजपुर: प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में इस वर्ष किसानों से धान खरीदी प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। इस प्रक्रिया में धान खरीदी समितियों द्वारा टोकन से लेकर केन्द्र में माइक्रो एटीम से लेकर कई सुविधाए दी गई जिससे कृषकजन खुश एवम संतुष्ट हैं। सूरजपुर जिले में इस बार धान खरीदी के लिए 54 उपार्जन केन्द्र बनाए गए थे। खरीदी केंद्रों में माइक्रो ए.टी.एम. की सुविधा से भुगतान को भी आसान किया गया । इस एटीएम के जरिए किसान 10 हजार रुपए तक निकासी की सुविधा दी गई।इस जिले में कुल 64,667 किसान पंजीकृत हैं इन पंजीकृत किसानों में से अब तक जिले के 58564 किसानो से 391660.28 मि.टन धान की खरीदी हुई है। जिन्हें 775 करोड़ रुपए का भुगतान किए जा चुका है। जिसमें 123 करोड़ रुपए की ऋण वसूली भी शामिल है।
धान खरीदी को लेकर अब तक 247424.0 मि टन का डी ओ तथा 88747.0 मि टन का टी ओ जारी किया जा चुका है। इसके अलावा अब तक 249731.0 मि टन धान का उठाव किया जा चुका है। धान खरीदी को लेकर अब तक जिले के 58564 (90.56%) किसान लाभांवित हो चुके हैं। इस खरीदी प्रकिया में जिले के 35401 किसानो द्वारा 3805.69 हेक्टेयर रकबा का समर्पण किया गया।
धान खरीदी के दौरान अवैध धान को लेकर कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देशन निरंतर कार्यवाही की गई जिससे जिले में अवैध धान परिवहन के कुल 40 प्रकरण अब तक बनाए गए हैं जिसमें 3094 क्विंटल धान जप्त कर आवश्यक कार्यवाही की गई।



















