
डेस्क: हर साल अश्विन माह में शारदीय नवरात्रि मनाई जाती है। इस वर्ष 26 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि मनाई जाएगी। इसके अगले दिन दशहरा है। नवरात्रि के नौ दिनों तक व्रत उपवास रखा जाता है। इसमें साधक दिनभर उपवास करता है। वहीं, संध्याकाल में आरती अर्चना के बाद फलाहार करता है। नवरात्रि के नौ दिनों तक लगातार व्रत करने और संतुलित आहार न लेन से व्यक्ति शारीरिक रूप से कमजोर हो जाता है। इसके लिए व्रत के दौरान सेहत पर भी जरूर ध्यान दें। वहीं, शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए डाइट में ये फल जरूर शामिल करें। इन फलों के सेवन से शरीर दिनभर एनर्जेटिक और हायड्रेट रहता है। आइए, इन फलों के फायदे के बारे में जानते हैं-
संतरा खाएं
संतरा में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। शरीर हायड्रेट रहता है। साथ ही इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इम्यून सिस्टम मजबूत रहने से बीमार होने का खतरा नहीं रहता है। इसमें फाइबर भी होता है। इससे पेट देर तक भरा रहता है। आप चाहे तो संतरे के जूस का सेवन कर सकते हैं।
सेब खाएं
आपने सुना होगा कि रोजाना सेब खाने वाले व्यक्ति जल्दी बीमार नहीं पड़ता है। सेब में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से आप दिनभर एनर्जेटिक रह सकते हैं। इसके लिए डाइट में सेब को जरूर शामिल करें।
केले खाएं
जानकारों की मानें तो उपवास के दिनों में केला खाना सेहत के लिए फायदेमंद रहता है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व फाइबर, पोटेशियम, स्टार्च, फैट, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं। इसके लिए केले को सुपरफूड कहा जाता है। इसके सेवन से बीपी और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। हालांकि, डायबिटीज के मरीज केले का सेवन न करें।
Disclaimer: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।



















