बलरामपुर: बलरामपुर जिले के राजपुर गेउर हरीतिमा में लघु वनोपज संग्रहण, प्रसंस्करण एवं भंडारण संबंधी राजपुर, शंकरगढ़ व कुसमी के 15 महिला स्व सहायता समूहों को उप मंडलाधिकारी आरएसएल श्रीवास्तव, वन परिक्षेत्राधिकारी महाजन लाल साहू व वन प्रबंधक सुरेश सोनी की उपस्थिति में एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया।
गुरुवार को गेउर हरीतिमा के प्रांगण में लघु वनोपज संग्रहण, प्रसंस्करण एवं भंडारण संबंधी राजपुर,शंकरगढ़ व कुसमी के 15 समूहों को एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया।

राजपुर सती महिला स्व सहायता समूह, कुसमी रानी दुर्गावती महिला स्व सहायता समूह,राजपुर चाची पूर्णिमा महिला स्व सहायता समूह, डकवा सहेली महिला स्व सहायता समूह, बासेन कृष्णा महिला स्व सहायता समूह, बासेन गुलाब महिला स्व सहायता समूह लिलौटी, शंकरगढ़ चमेली महिला स्व सहायता समूह, परसागुड़ी संतोषी महिला स्व सहायता समूह खुखरी, बासेन सुंदरी महिला स्व सहायता समूह लदकुड़, शंकरगढ़ गुलाब महिला स्व सहायता समूह खैराडीह आदि को प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान उप मंडलाधिकारी आरएसएल श्रीवास्तव, वन परिक्षेत्राधिकारी महाजन लाल साहू, पोषक अधिकारी रामप्रताप राही, वन प्रबंधक सुरेश सोनी, कुसमी वन प्रबंधक रामसाय राम, सुशील ठाकुर, आशीष सोनी, सुरेंद्र यादव, मालती मांझी, वन विभाग के कर्मचारी, महिला स्व सहायता समूह के महिलाएं उपस्थिति थी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!