भिलाई : भिलाई स्टील प्लांट में फिर हादसा हो गया। यहां एक मजदूर की करीब 20 मीटर ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। हादसे के वक्त मजदूर ब्लास्ट फर्नेस में काम कर रहा था। अचानक पैर फिसलने से मजदूर सीधे नीचे गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, ब्लास्ट फर्नेस -02 में शटडाउन किया गया है। उस डिस्मेंटल करने का काम किया जा रहा है। डिस्मेंटल का काम चिनार कंपनी को दिया गया है। उसी दौरान एस.एस सी.एल कंपनी का ठेका मजदूर सुखविंदर सिंह भी कटिंग का काम कर रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह सीधे नीचे गिर गया। नीचे गिरने के तुरंत बाद ही उसकी मौत हो गई। यह हादसा दोपहर को करीब 2.30 बजे के आस-पास हुआ है। सुखविंदर सिंह भिलाई के इंदिरा नगर इलाके में रहता था। फिलहाल प्रबंधन के तरफ से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!