बलरामपुर: बलरामपुर जिले के राजपुरअधिवक्ता संघ द्वारा व्यवहार न्यायालय राजपुर में पूर्व में कार्यरत न्यायालयीन लिपिक महेन्द्र सिंह की असामयिक निधन पर गहरा दुख जताया है। उल्लेखनीय है कि राजपुर में व्यवहार न्यायालय स्थापना के समय उन्होंने पहले न्यायालय लिपिक के रूप में लगभग 4 वर्षों तक व्यवहार न्यायालय राजपुर में कार्य किया था 28 नवंबर की शाम अंबिकापुर के अरिहंत अस्पताल में हृदय गति रुकने से उनकी असामयिक निधन हो गई। अधिवक्ता संघ द्वारा शोक सभा आयोजित कर उन्हें एक बेहतर कर्मचारी बताते हुए उन्हें शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी।

शोक सभा में न्यायाधीश आकांक्षा बेक, अधिवक्ता हुकुमचंद अग्रवाल, जयगोपाल अग्रवाल, सुनील सिंह, उमेश झा, जितेंद्र गुप्ता, विपिन जयसवाल, संजय पांडेय, अशोक बेक, सुनील चौबे शंकर, अग्रवाल रामनारायण जयसवाल, लालमोहन, टीआर पैकरा, डीके नागे, अजीत तिग्गा, सुषमा दुबे, विकास तिवारी, व न्यायालयीन कर्मचारी पूजा सोनी, आराधना, नीलम, रामदेव अजय आदि उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!