
बलरामपुर: बलरामपुर जिले में संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने ध्वजारोहण किया। राजपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास के वातावरण में 75 वें स्वतंत्रता दिवस सोमवार को सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में आन बान और शान से तिरंगा लहराया गया। हर जगह स्वतंत्रता दिवस की जश्न में लोग डुबे रहे।
सर्व प्रथम स्थानीय गांधी चौक में डॉ.रामचंद्र प्रसाद अम्बष्ठ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दी। नगर सहित आसपास के सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। वही जनपद पंचायत में जनपद अध्यक्ष अनिता बेक ने भारत माता की प्रतिमा में दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दी। फारेस्ट एसडीओ कार्यालय में अशोक तिवारी, डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष शशिकला भगत, नगर पंचायत में सहदेव राम लकड़ा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ डॉ. रामप्रसाद तिर्की, वन विभाग में रेंजर महाजन लाल साहू, अनुविभागीय कार्यालय में शशि कुमार चौधरी, तहसील कार्यालय में डॉ मोहन भारद्वाज, रेशम केंद्र में गोपाल बंजारा, एसबीआई में राहुल छेत्री, बिजली आफिस में अजय कुजुर, व्यवहार न्यायालय में अर्चना बेक, पुलिस थाना में अखिलेश सिंह, बीइओ कार्यालय में कुंवर साय पैकरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दी।
डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल पतरातु में 75 वें गणतंत्र दिवस मना
डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल पतरातु में 75 वें गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष शशिकला भगत ने ध्वजारोहण किया तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ भारत माता की जयकारे एवं देश के शहीद जवानों को याद किया गया। विद्यालय प्राचार्य आशुतोष झा ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की संदेश देते हुए कहा की यह आजादी अनेक वीर नव जवानों के बलिदान एवं संघर्षो का परिणाम है हमें देश की समृद्धि और उन्नति के लिए देश की एकता,अखंडता और भाई चारे के साथ मिलकर जुलकर काम करना चाहिए। इस पावन पर्व पर विद्यालय में प्राचार्य सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के दौरान नगर पंचायत में सहदेव लकड़ा, जयगोपाल अग्रवाल, राजेश कुशवाहा, विश्वास गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, पूरनचंद जायसवाल, दयानन्द गुप्ता सहित जनपद पंचायय में अध्यक्ष अनिता बेक, सरिता जायसवाल, विनोद जायसवाल, श्याल लाल गुप्ता, फूलमोहन राम, संतोष मिश्रा, धर्मपाल जायसवाल, प्रीति प्रियंका लकड़ा सहित अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।



















