रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। जहां उन्होंने स्काई डाइविंग का लुत्फ उठाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस उम्र में भी जोश और जस्बे के साथ टीएस बाबा ने हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरी है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर देखा जा रहा है।

उड़ान भरने के बाद सिंहदेव ने कहा, आसमान के पहुंच की कोई सीमा नहीं होती। इधर उनके इस साहस की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी तारीफ की। उन्होंने कहा, वाह महाराज साहब…आपने तो कमाल कर दिया। हौसला यूं ही बुलंद रहें। शुभकामनाएं‌

देखिए वीडियो

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!