
कुंदन गुप्ता/ कुसमी: नगर से लगे ग्राम कंजिया के जिरहुलपारा में सुने घर से चोरी ने अलमारी, बक्सा तोड़कर लाखों का सामान पार करने वाले दो चोरों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ़्तार करके न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। पुलिस ने चोरों से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। चोरी के दौरान प्रार्थी छठ पूजा मनाने अपने मायके राजपुर गई हुई थी।
नगर से लगे ग्राम कंजिया के जिरहुलपारा प्रार्थी संगीता यादव पति स्व. राजाराम यादव 45 वर्ष ने पुलिस मे शिकायत दर्ज करवाई की शुक्रवार को घर में ताला बंदकर अपने मायके राजपुर गयी हुई थी। रविवार को वापस घर आकर देखी तो अज्ञात चोर द्वारा घर का आहता फाँदकर दरवाज़ा का ताला तोड़कर घर में घुसकर अलमारी व बाक्सा में रखे सोने-चाँदी के ज़ेवरात नगदी सहित कुल 4.18 लाख रूपए की चोरी हुई है। शिकायत पर पुलिस क्षेत्र अंतर्गत पुर्व चोरी में संलिप्त लोगों से कड़ाई से पूछताछ की गई। पुछताछ में पता चला की कुसमी के वार्ड क्र. 03 निवासी मनेश प्रजापति पिता नेहरु 22 वर्ष और वार्ड क्र. 06 निवासी सुब्रत सोनवानी पिता सुरेश 20 वर्ष शामिल है। उक्त आरोपियों से चोरी का सामान भी बरामद किया गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी सुनील केरकेट्टा, एसआई कोमल तिग्गा, एएसआई प्रकाश तिर्की, प्रधान आरक्षक दीपक बड़ा, सुकेश एक्का, आरक्षक मूलधर पैकरा, केश्वर पैकरा, संजय साहू, कृष्णा साहू, अनिल कुमार, टप्पू तिग्गा, सरिता एक्का का सहयोग रहा।



















