बलरामपुर: बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत सेवारी कोरवापारा गांव में चार दिन पहले संदिग्ध हालत में पहाड़ी कोरवा का शव मिला था। जमीन विवाद पर हत्या करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय से जेल भेजा।


पुलिस ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि ग्राम सेवारी कोरवापारा निवासी 55 वर्षीय रेंगवा पहाड़ी कोरवा पिता पहंगा पहाड़ी कोरवा 12 फ़रवरी को अपने पुराने घर से परिजनों से मुलाकात कर अपने नए घर वापस लौट रहा था। सुबह पहाड़ी कोरवा का संदिग्ध हालत में शव मिला था  पहाड़ी कोरवा का सिर, व शरीर में गंभीर चोट लगा था। ग्राम सेवारी निवासी 22 वर्षीय करमनाथ पिता महेंद्र कोरवा व 50 वर्षीय सोमा राम पिता बिरझु राम ने जमीन विवाद पर रेंगवा पहाड़ी कोरवा को हत्या कर फेंक दिया था। पुलिस ने दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय से जेल भेजा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!