
बलरामपुर।बलरामपुर पुलिस ने धोखाधड़ी के मालमे में भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी सहित दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।
पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक के मार्ग दर्शन में चलाए जा रहे फरार अपराधियों के धर पकड मुहिम के अंतर्गत थाना बलरामपुर कोतवाली में अपराध क्रमांक 188/2022 धारा 420, 409,120 बी, 3,7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के फरार आरोपी भाजपा मंडल बलरामपुर मीडिया प्रभारी 37 वर्षीय राजेश सिंह पिता देवनारायण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 20 सितंबर को आरोपी राजेश सिंह को अंबिकापर से गिरफ्तार कर व मामले के अन्य आरोपी ग्राम जतरो निवासी जगबल सिंह पिता जरदेव सिंह को 21 सितंबर को ग्राम जतरो से गिरफ्तार कर दोनो को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।
पुलिस ने बताया कि 21 अगस्त को आरोपी जगबल सिंह के घर में आरोपीगण मुख्यमंत्री शिशु आहार रेडी टू ईट रेड के 160 शीलबंद बोरी लाकर अवैध रूप से विक्रय कर लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अन्य बोरी में पलटी किया जा रहा था। ग्रामवासियों के सूचना पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।



















