रामानुजगंज : शनिवार रात ग्राम पंचायत पुरानडीह के कोरहट्टीपारा में दो हाथियों के द्वारा तीन घरों को तोड़ा गया वहीं आंशिक रूप से फसल को भी नुकसान पहुचाये हैं। सूचना पर तत्काल मौके पर सरपंच मदन राम एवं वन विभाग की टीम पहुंची। घरों को तोड़ते हुए हाथी आगे बढ़ गए।

उल्लेखनीय है कि धमनी वन परीक्षेत्र से दो हाथी रामानुजगंज वनपरीक्षेत्र में पहुंचे थे। दो हाथियों के द्वारा जहां मितगई में दो घरों को तोड़ा गया था वही बीती रात वन वाटिका होते हाथी पुरानडीह के कोरहटीपारा पहुंचे जहां उन्होंने बुधन रामशरण एवं भगमनिया देवी के घर को तोड़ा। पुरानडीह में देर रात हाथी आ जाने से मोहल्लेवासी दहशत में रहे सभी अपने अपने घरों में दुबके रहे जब सब आश्वस्त हो गए कि हाथी आगे बढ़ गया तब जाकर लोगों के जान में जाना आया। सूचना पर सरपंच मदन राम एवं वन विभाग की टीम पहुंची आज सुबह वन की टीम के द्वारा क्षति का आकलन किया जा रहा था। आज शाम 4 बजे के करीब दोनों हाथी पुरानडीह से होते कन्हर नदी पार करके झारखंड की ओर चले गये। जहां हाथी वन वाटिका के नजदीक दिन भर डटे रहे वही रात में 11 बजे के करीब नगर सीमा वन वाटिका दरवाजा के सामने भी पहुंच गए थे पहली बार हाथी नगर सीमा तक पहुंचे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!