![IMG-20240609-WA0275](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240609-WA0275.jpg?resize=696%2C928&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
सीतापुर/रूपेश गुप्ता:ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2024 महाराष्ट्र जिला गोंदिया में आयोजित हुआ जो फिट इंडिया मूवमेंट गवर्नमेंट आफ इंडिया के तत्वाधान में इस आयोजन को कराया गया।जिसमें छत्तीसगढ़ जिला सरगुजा दो खिलाड़ी ने भाग लिया था जिसमें ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी दीपक कंसारी सीनियर वर्ग सीनियर वर्ग अंडर 88 किलोग्राम वजन में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-09_21-57-27-9106981779807704852669.jpg?resize=440%2C487&ssl=1)
वही सब जूनियर वर्ग में अंडर 50 किलोग्राम वजन में ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी हर्ष राज सिंह सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
फिट इंडिया मूवमेंट ऑफ़ गवर्नमेंट इंडिया के तरफ से दोनों खिलाड़ियों का चयन चयन फिट इंडिया रैंकिंग के अनुसार विदेश के लिए किया जाएगा।जहाँ भविष्य में ये दोनों ताइक्वांडो खिलाड़ी अपना प्रदर्शन करेंगे।