![IMG-20231013-WA0172](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231013-WA0172.jpg?resize=696%2C928&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
बलरामपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत करवा गांव में दीवार को तोड़ते हुए अनियंत्रित ट्रक घर में जा घुसा एक महिला घायल हो गई। पुलिस व ग्रामीणों की मददत से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर किया।
राजपुर कर्रा होते हुए ट्रक क्रमांक सीजी 15 सीडब्ल्यू 4028 में गिट्टी लोड़ कर प्रतापपुर जा रहा था। दीवार को तोड़ते हुए अनियंत्रित ट्रक घर में जा घुसा इसके बाद पलट गया। 35 वर्षीय मीना उरांव पति संतोष उरांव ट्रक की चपेट में आ गई। काफ़ी मकसद के बाद महिला को बाहर निकाला गया। पुलिस व ग्रामीणों की मददत से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए एडमिट कराया गया। महिला की स्थिति गंभीर देख बीएमओ डॉ रामप्रसाद तिर्की ने महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर किया। ट्रक चालक वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया।पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुटी।