सीतापुर / रूपेश गुप्ता: भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज सीतापुर में विधानसभा स्तरीय बाईक रैली का आयोजन झारखंड के प्रवासी विधायक जयप्रकाश पटेल के नेतृत्व में निकाल कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया गया बाईक रैली लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम से निकाली गई जो नगर पंचायत क्षेत्र का भर्मण कर वापस स्टेडियम ग्राउंड पहुँची।

मैनपाट सीतापुर बतौली नावानगर के उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए झारखंड के विधायक पटेल ने कहा कि मैं सात दिनों से सीतापुर विधानसभा छेत्र के सभी मंडलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं की बीच जा कर उन से मिल रहा हु इस बार सभी मण्डल के कार्यकर्ता एक जुट है। विधानसभा टिकट के भी कई दावेदार है पर सभी एक जुट है सभी का कहना है पार्टी जिस को भी टिकट देगी सभी कार्यकर्ता इस बार दम खम से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे लगातार यहाँ कांग्रेस पार्टी के विधायक बनते आ रहे है पर इस छेत्र का विकास काफी धीमी गति से हो रहा है लोग मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे सीतापुर सड़क की उड़ती धूल इस बात की जीवंत सबूत हैं रोज यहाँ के मंत्री का यहाँ आ रहे हैं पर नगर वासियों की समस्या से उनको कोई लेना देना नही है जनता अब कांग्रेस के कार्यकाल से ऊब चुकी है और बदलाव के मूड में है। सभी कार्यकर्ता इस बार एक जुटता के साथ चुनाव लड़े भाजपा का कमल यहाँ जरूर खिलेगा।

इस कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी उपेन्द्र यादव, देवनाथ सिंग,राजा राम भगत रोशन गुप्ता,राजकुमार अग्रवाल नेमलाल गुप्ता,मुन्ना पंडित,अनिल सिंग,अनिल अग्रवाल, रज्जू राम सरवन दास, रजनीश पाण्डे,भगत सिंग प्रभात खलखो, अनिल निराला,सेत कुमार बड़ा,अनुज एक्का जयभगवान अग्रवाल,बिमला पैंकरा, नीरू मिस्त्री, बिंदु भगत,स्नेहलता गुप्ता,ललिता तिर्की,संगीता कंसारी विन्देश्वरी पैंकरा, रजिंदरसिंग बेदी ,सिराज खान,संतोष दास,भोला राम मिंज विक्की नामदेव ईलू गुप्ता,चन्द्रप्रकाश चक्रधारी, रामदयाल चौहान नरेंद्र पैंकरा,अनीश यादव आदित्य अग्रवाल,बवन सिंग,विशाल गुप्ता,राहुल गुप्ता,सहित काफी संख्या में बाईक रैली में युवा मोर्चा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!