कुसमी/ कुंदन गुप्ता: सामरी विधानसभा के विधायक व संसदीय चिंतामणी महाराज इन दिनो आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनसंपर्क अभियान में है। जिसमें वे गाँव-गाँव जाकर लोगों से मिल रहे है और उनकी समस्याओं को भी सुन रहें है और उसका निराकरण भी कर रहे है। साथ ही प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुँचा रहे है।इस संपर्क अभियान के तहत शुक्रवार को संसदीय सचिव ग्राम केदली, गोपीनगर, लवकशपुर, निलकंठपुर, नवडीहा और सिविलदाग का दौरा किया।

संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज के जन चौपाल को भारी समर्थन मिल रहा है। संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज कहा कि पूरे विधानसभा में जन संपर्क अभियान लगातार जारी रहेगा, और शासन की योजनाओं को लोगों तक पहुँचना हमारी प्राथमिकता रहेगी। ग्रामीणों के बीच पहुँचकर उनकी समस्या सुलझाने हर संभव प्रयास हमारे द्वारा की जा रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेंगी। जनपद अध्यक्ष हुमंत सिंह, नपं अध्यक्ष गोवर्धन राम, अरुण गुप्ता, अरविंद तिवारी, पूर्व नपं अध्यक्ष विनोद राम, मंडी अध्यक्ष बालेश्वर राम, युकां प्रदेश उपाध्यक्ष मुजस्सम नजर, पूर्णिमा सेमरिया, युकां विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर, सोनू अली, राशिद आलम, सैफ अली, नीतीश तिर्की, प्रभारी आरईएस एसडीओ अमरिश यादव, रेंजर काली राम, पंचायत निरीक्षक महेश बुनकर, राजस्व निरीक्षक फूलचंद एक्का, थाना प्रभारी सुनील केरकेट्टा सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

आज संसदीय सचिव का यहाँ रहेगा जनसंपर्क

शनिवार को कार्यक्रम के जनसंपर्क अभियान के तहत कुसमी ब्लांक के ग्राम पंचयात चैनपुर मे सुबह 8 से 9 बजे तक, हरी 9 से 10 बजे, भुलसीकला में 10 से 11 बजे, अमरपुर में 11 से 1 बजे, मोतीनगर में 1 से 2 बजे, जिरहुल 2 से 3 बजे, जिगनिया में 3 से 4 बजे, करकली 4 से 5 बजे और ग्राम पंचायत सेमरा में शाम 5 से 6 बजेमें पहुँचेंगे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!