कुसमी/ कुंदन गुप्ता: करमा पर्व में रविवार को नगर पहुँची केंद्रीय राज्यमंत्री व सरगुजा सांसद रेणुका सिंह का हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य आतिशी स्वागत किया गया। सर्वप्रथम शिव चौक में में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के प्रान्त उपाध्यक्ष अनिल भगत के नेतृत्व में स्वागत किया गया। हिंदू युवा मंच ज़िलाध्यक्ष निखिल गुप्ता के निवास में मंच के सदस्यों से विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की हुई। वही ग्राम करकली में केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद का भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अशोक सोनी के निवास आतिशी व भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सांसद रेणुका सिंह ने करकली स्थित देवी मंडप में माथा भी ठेका। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा हुई।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!