दंतेवाड़ा: अपने मां के स्वस्थ होने की कामना को लेकर मां दंतेश्वरी को अर्जी लगाई हुई एक महिला आंखों में पट्टी बांधकर निकल पड़ी घर से शारदीय नवरात्र की पंचमी पर बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दरबार में भक्तों का तांता लगा रहा। शुक्रवार की सुबह से ही मांईजी के दर्शन को भक्तों की लंबी कतार लगी रही।

इस साल पदयात्रियों की संख्या भी लाखों में रही। दूर-दूर से माता के दर्शन को भक्त पैदल चलकर दंतेवाड़ा पहुंचते रहे है इनमें दर्जनों श्रद्धालु ऐसे भी थे जो अपनी मन्नत पूरी होने से घुटनों के बल चलकर शक्तिपीठ तक पहुंचे है।वही जगदलपुर आड़ावाल की रहने वाली सुनीता कश्यप भी मां दंतेश्वरी की अनन्य भक्तों में से एक है। वह अपनी आंखों में पट्टी बांधकर तीन दिनों तक पैदल चलकर दंतेवाड़ा पहुंची थी।

सुनीता ने बताया कि उसकी मां बहुत बीमार थी। उसने अपनी बीमार मां के स्वस्थ होने की मन्नत मांगी थी। मां के स्वस्थ होने पर दंतेश्वरी माता के दर्शन करने आंख में पट्टी बांधकर पैदल आने का उसने संकल्प लिया था।इसी मन्नत को पूरा करने वह अपने आंखों पर पट्टी बांधकर माता के दर्शन को पहुंची। सुनीता ने बताया कि उसकी मां अब स्वास्थ हो गई हैं। इसलिए अब दर्शन करने पहुंची है। उसका कहना था कि वह अपनी आंखें मां दंतेश्वरी के सामने ही खोलेगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!