अम्बिकापुर: जिले में कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन के निर्देशानुसार नगर निगम अम्बिकापुर में संपूर्ण 48 वार्ड में कोविड टीकाकरण का महाअभियान 06 दिसम्बर 2021 को आयोजित किया गया है। उक्त अभियान के माध्यम से शहरी क्षेत्र नगर निगम अम्बिकापुर में छूटे हुए समस्त ऐसे व्यक्ति जिनका टीकाकरण शेष हैं उनका टीकाकरण किया जाएगा।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पीएस सिसोदिया ने बताया है कि टीकाकरण हेतु शहरी क्षेत्र नगर निगम अम्बिकापुर में द्वितीय डोज के लिए पच्चीस हजार का लक्ष्य रखा गया है। टीकाकरण महाअभियान के सफल आयोजन हेतु वार्डवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!