
Valentine’s Week 2022: फरवरी को प्यार का महीना कहना गलत नहीं होगा।इस महीने का इंतजार प्रेमी जोड़ों को पूरे साल रहता है। फरवरी में आने वाला वैलेंटाइन वीक हर कपल के लिए खास महत्व रखता है। इस पूरे वीक में लोग अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करते हैं। वैलेंटाइन वीक 7 दिनों तक चलता है। जो कि 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक होता है। इस हफ्ते के आखिरी दिन यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस पूरे हफ्ते में कपल्स एक दूसरे को फूल, तोहफे, चॉकलेट आदि गिफ्ट्स देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। वैलेंटाइन वीक के हर दिन का अपना अलग महत्व होता है। ऐसे में आइए जाते हैं किस दिन को किस नाम से जाना जाता है।हम यहां वैलेंटाइन वीक की पूरी लिस्ट शेयर कर रहे हैं ताकि आप गलती से भी कोई दिन मिस ना कर दें
वैलेंटाइन वीक 2022 लिस्ट
7 फरवरी- रोज डे (Rose Day 2022)
8 फरवरी- प्रपोज डे (Propose Day 2022)
9 फरवरी- चॉकलेट डे (chocolate day 2022)
10 फरवरी- टेडी डे (Teddy Day 2022)
11 फरवरी- प्रॉमिस डे (Promise Day 2022)
12 फरवरी- हग डे (Hug Day 2022)
13 फरवरी- किस डे (Kiss Day 2022)
14 फरवरी- वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2022)



















