
बलरामपुर: शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज रामानुजगंज में एक दिवसीय जनजागरूकता कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित छात्र-छात्राओं को भारत सरकार के कार्यक्रम विकसित भारत संकल्प 2047 अभियान के बारे में जानकारी दी गई इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को विकसित भारत के लिए कार्य करने का संकल्प दिलाया गया साथ ही कार्यशाला में विकसित भारत 2047 के वेबसाइट पोर्टल पर संस्था के छात्र-छात्राओं को पंजीकृत किया गया। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं के व्यक्तिगत काउंसलिंग की आवश्यकता पर संस्था के प्राचार्य तथा व्याख्याताओं के द्वारा उनसे चर्चा की गई। संस्था में छात्रों के लिये काउंसलिंग कमेटी का गठन भी किया गया। इसके साथ ही इजिंनियरिंग एसोसिएशन क्लब के तत्वाधान में प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा टेक्निकल प्रेजेन्टेशन का आयोजन कराया गया जिसमे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा कम्प्युटर वायरस के पर प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। कार्यशाला में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें समस्त छात्र-छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामानुजगंज के द्वारा कृमि मुक्ति से संबंधित दवाई प्रदान की गई। उक्त कार्यशाला में संस्था के प्राचार्य, व्याख्याता गण समस्त छात्र-छात्राएं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक उपस्थित रहे।



















