बलरामपुर: बलरामपुर जिले के राजपुर में पति की लंबी आयु के लिए मनाएं जाने वाला आस्था का पर्व वट सावित्री नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को धूम-धाम से मनाई गई।

पर्व को लेकर व्रती महिलाएं गुरुवार को विधि विधान से पूजा की सामग्री लेकर समय से स्थानीय गांधी चौक कुसमी मार्ग वट विशाल वृक्ष के नीचे सुबह से ही सुहागिनों ने पहुंचकर वट की पूजा अर्चना की। सुहागिनों ने अपनी पति की लंबी उम्र के साथ सुख, शांति, समृद्धि की कामनाएं की। पुजारी ने मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना कराई। इसके साथ ग्राम नवकी समलाई वट वृक्ष के नीचे, जुनापारा वट वृक्ष के नीचे , कुसमी मार्ग बूढ़ाबगिचा हाई स्कूल वट वृक्ष के नीचे , गेउर हरीतिमा वट वृक्ष के नीचे पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं अलग-अलग जगहों पर वट वृक्ष के नीचे विधान पूर्वक पति की लंबी आयु की अराधना की। इस दौरान पूरे क्षेत्र में आस्था का माहौल रहा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!