
अंबिकापुर: सरगुजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मणिपुर पुलिस टीम ने ट्रैक्टर चोरी और दोपहिया वाहन चोरी के मामलों में शातिर गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एक ट्रैक्टर और छह दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस ने बताया कि सलीन एक्का ने 5 मार्च 2025 को थाना मणिपुर में शिकायत दर्ज कराई कि उसने अपना ट्रैक्टर (क्रमांक CG/29/AG/3236) अपने घर के सामने खड़ा किया था। 5 मार्च की सुबह वह ट्रैक्टर गायब मिला। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध क्रमांक 80/2025 धारा 303(2) B.N.S के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कीजांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि धनेश्वर राजवाड़े नामक व्यक्ति चोरी का ट्रैक्टर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ग्राम रगदा पहुंची और धनेश्वर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपने साथी शुभम सोनी और मनोज सोनवानी के साथ मिलकर ट्रैक्टर चोरी करने की बात कबूल की।इसके बाद पुलिस ने शुभम सोनी और मनोज सोनवानी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि चोरी किया गया ट्रैक्टर घरतीपारा रोड किनारे एक सुनसान मकान में छिपा कर रखा गया था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर ट्रैक्टर बरामद कर लिया।इसके अलावा, शुभम सोनी ने अपने साथी परमेश्वर राजवाड़े के साथ मिलकर भिट्टीकला बाजार, विश्रामपुर और गांधीनगर से छह दोपहिया वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों के कब्जे से छह चोरी के दोपहिया वाहन बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। ट्रैक्टर और दोपहिया वाहन चोरी के इन मामलों में अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी
1.धनेश्वर राजवाड़े पिता दरियर प्रसाद राजवाड़े (निवासी रगदा, चौकी बसदेई, थाना सूरजपुर)
2. शुभम सोनीपिता कालीचरण सोनी (निवासी जरही जंगलपारा, थाना भटगांव, जिला सूरजपुर)
3. मनोज सोनवानी पिता पदुम राम (निवासी लखनपुर शिवपुर, थाना लखनपुर)
4. परमेश्वर राजवाड़े पिता जगेश्वर राजवाड़े (निवासी बसदेई बहेरापारा, चौकी बसदेई, थाना सूरजपुर)