बलरामपुर: छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गहमागहमी ज़ोरों पर है। अपनी-अपनी राजनीतिक गोटियां फिट करने लिए नेताओ का दल बदलना जारी है। इसी क्रम में भाजपा के पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा के बड़े भाई धिरजन पैकरा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के खबर बाद भाजपाइयों में खलबली मच गई है। भाजपाइयों ने राजपुर स्थित रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता कर आरोप लगाते हुए कहा संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज धिरजन पैकरा को जबरन सम्मेलन में तौलिया पहनाकर बदनाम कर रहे हैं।

आपको बता दे भाजपा के पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा के बड़े भाई धिरजन पैकरा कांग्रेस में शामिल होने के बाद भाजपाइयों में खलबली मच गई। शुक्रवार को शंकरगढ़ खेल स्टेडियम में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता लीं थी। संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज ने धिरजन को शाल पहनाकर कांग्रेस में प्रवेश कराया था।

पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सिद्धनाथ पैकरा को कांग्रेस के प्रत्याशी चिंतामणी महाराज से चुनाव हार गए थे। आगामी विधानसभा चुनाव में सिद्धनाथ पैकरा पुनः भाजपा से दावेदारी कर रहे है, ऐसे में बड़े भाई का कांग्रेस में जाना राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। भाजपा के पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा के बड़े भाई धिरजन पैकरा कांग्रेस के कार्यक्रम में करीब दो घंटे तक उपस्थित थे।

जो फ़ोटो में स्पष्ठ रूप से दिखाई दे रहा कि अपने कंधे से भगवा तौलिया उतार कर सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज के हाथों सौप कर अपने कंधे पर संसदीय सचिव के हाथों साल पहने हुए हैं। भाजपाइयों ने रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता कर आरोप लगाते हुए कहा संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज धिरजन पैकरा को जबरन सम्मेलन में तौलिया पहनाकर बदनाम किया जा रहा है।सम्मेलन में एक समस्या को लेकर आवेदन पत्र देने गए हुए थे, हमेशा भाजपा में है और भाजपा में रहेंगे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!