
अंबिकापुर: सहकारी केंद्रीय बैंक के कर्मचारियों को थप्पड़ मारने के बाद रामानुजगंज विधायक वृहस्पति सिंह के बोल और बिगड़ गए हैं। पहले तो उन्होंने कहा कि थप्पड़ मारने का उन्हें कोई अफसोस नहीं है। थप्पड़ कांड के बाद रामानुजगंज में कांग्रेसियों द्वारा किसान आक्रोश आंदोलन का आयोजन किया गया। इसमें भरी सभा में मंच से विधायक ने पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम के लिए अमर्यादित शब्दों का कई बार प्रयोग किया। उन शब्दों को हम लिख भी नहीं सकते। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

3 अप्रैल को रामानुजगंज सहकारी केंद्रीय बैंक के 2 कर्मचारियों को विधायक वृहस्पति सिंह ने थप्पड़ व घुसे जड़े थे। इस मामले में जहां बैंक के कर्मचारी 2 दिनों के सामूहिक अवकाश पर चले गए थे, वहीं 5 अप्रैल को कांग्रेस द्वारा रामानुजगंज में किसान आक्रोश आंदोलन का आयोजन किया गया था।कार्यक्रम में ग्रामीणों के अलावा महिलाएं भी शामिल थीं। इस दौरान उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता रामविचार नेताम के लिए ऐसे अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया, जिसे सभ्य समाज में सार्वजनिक रूप से नहीं कहा जा सकता। विधायक मंच की गरिमा को भी भूल गए। इस दौरान वहां मौजूद लोग तालियां बजाते हुए विधायक के समर्थन में नारे लगाते रहे।
देखिए वायरल वीडियो
प्रिय मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel के दुलारे प्यारे, जिनके लिए पता नहीं क्यों पर सीएम साहब सौ खून माफ़ कर देते हैं, ये हैं MLA बृहस्पति सिंह।उनके मंच से उद्गार सुनिए।3 अप्रैल को बैंक कर्मियों को
— Yagnyawalky Mishra (@yagnyawalky) April 7, 2023
पीटा था, CM साहब ने अभयदान दिया है।#भूपेश_है_तो_भरोसा_है
(Alert- भाषा अशोभनीय है ) pic.twitter.com/asByJNc8WA



















