बलरामपुर: बलरामपुर जिले के सनावल थाना अंतर्गत कांग्रेस कार्यकर्ता के द्वारा जंगल में महुआ बीनने को मना करने पर आदिवासी महिलाओं ने कांग्रेस कार्यकर्ता व पूर्व सरपंच को लात, घुस्से, चप्पल से जमकर पिटाई कर दी वीडियो हुआ वायरल।

सनावल क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि कामेश्वर निवासी शिव प्रसाद सिंह वर्तमान में कांग्रेस कार्यकर्ता व पूर्व सरपंच है। 28 मार्च को गांव की महिलाएं जंगल में महुआ बीनने गई थी वही कांग्रेस कार्यकर्ता शिव प्रसाद सिंह बोला यह जंगल मेरा है तुम लोग यहां महुआ बीनने मत आना बोलते हुए महिलाओं को गाली गलौज कर दिया। इतने में आदिवासी महिलाएं कांग्रेस कार्यकर्ता को लात, घुस्से, चप्पल से जमकर पिटाई कर दी। इसके महिलाओं व गांव ग्रामीणों ने कांग्रेस कार्यकर्ता को पकड़कर सनावल थाना पहुंचाया।

थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि शिव प्रसाद सिंह व महिलाओं के बीच जंगल में महुआ बीनने को विवाद हुआ था। अभी तक दोनों ने केस दर्ज करने लिए आवेदन नही दिया है।आवेदन आने पर केस दर्ज किया जाएगा।







Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!