
नई दिल्ली: निलोठी गांव की एक फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सर्विस के मुताबिक, सूचना पर आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
#WATCH | Delhi: Fire breaks out in a factory in Nilothi village, 10 fire tenders rushed to the spot. No injuries to anyone so far: Delhi Fire Service
— ANI (@ANI) August 21, 2023
(Video source – Delhi Fire Service) pic.twitter.com/dm3jX4KWvZ
दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग के अनुसार, आज सुबह 8.52 बजे निलोठी गांव में फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि सूचना पर 10 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। अब तक कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं, आग लगने का कारण भी अभी तक पता नहीं चल पाया है।



















