अंबिकापुर।रविवार को भगवान परशुराम की शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से बड़े ही उत्साह व धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा शहर के बीचों बीच गांधी चौक स्थित मां दुर्गा मंदिर प्रांगण से आतिशबाजी, डीजे साउंड, ढोल नगाड़ों के साथ प्रारंभ हुई। डीजे साउंड पर भगवान परशुराम के भजन बजते हुए चल रहे है। बीच बीच में ढोल नगाड़े भी बज रहे है। बीच में रथों पर भगवान परशुराम की झांकी चल रही है।

भगवान परशुराम की शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के महिलाएं, पुरुष व बच्चों की टोलियां लाल रंग के ध्वज लेकर भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए चल रही है। भगवान परशुराम की शोभायात्रा मां दुर्गा मंदिर प्रांगण से शहर में होते हुए संजय पार्क के पास स्थित भगवान परशुराम की मंदिर पहुंचेगी। शोभा यात्रा के दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह भगवान परशुराम की आरती उतारी, पुष्प वर्षा कर रहें है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!