
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत एवं भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता का सूरजपुर जिले के रामनगर, दतिमा आगमन पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विशाल रैली का आयोजन किया और जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। पूर्व मुख्यमंत्री एव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह का जन्मदिन भी बनाया गया तथा आयोजककर्ता की सभी कार्यकर्ताओं के माध्यम से मुख्य अतिथियो को भगवा वस्त्र शाफी के रूप में तथा स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप दी गई।

रामनगर से दतिमा तक किया गया बाइक रैली
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष आगमन सूरजपुर जिले के रामनगर दतिमा में शनिवार को हुआ। इस दौरान रामनगर से दतिमा तक बाइक रैली निकालकर दतिमा में युवाओं के द्वारा स्वागत किया गया। जिसमे आयोजकर्ता राहुल जायसवाल व संतलाल प्रजापति टीम ,प्रमोद प्रजापति रामनगर टीम , दिनेश यादव टीम, संतोष मानिकपुरी, गोवर्धन केवट सरस्वतीपुर एव टीम , मनोहर सिंह रामपुर टीम, संजय मानिकपुरी टीम खरसुरा, कानिलाल देवगन, दीपेश कुशवाहा, निलेश प्रजापति, भोलाशंकर,रामकुमार सिंह,खुलेलाल प्रजापति, देवीचरण सिंह,अनिल प्रजापति के प्रभार में उनके पूरी टीम के द्वारा बाइक रैली नारीवादी के साथ की गई।
दतिमा में क्रिकेट प्रतियोगिता हुआ उद्घाटन

इसी दौरान क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रवि भगत व भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता , भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुष्पा सिंह , ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामानंद जयसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्रामपुर लीलू गुप्ता , महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोहिनी झा , महिला मोर्चा जिला मंत्री रुकमणी सिंह , व शंकर राजजवाड़े , भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बलरामपुर जिला प्रभारी नितेश सोनी , भाजयुमो कार्यसमिति समिति सदस्य मुकेश साहू , भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सूरज सेठी , भाजपा आपदा प्रकोष्ठ जिला संयोजक पप्पू साहू, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राहुल जायसवाल, भाजयुमो दुवे जिला मंत्री देव गुप्ता , संत लाल प्रजापति व शहिम अंसारी, इरफान अंसारी, तथा वरिष्ठ ग्रामीण अंचल की उपस्थिति रहे।



















