बलरामपुर: बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में सोमवार को संसदीय सचिव व सामरी विधायक चिंतामणि महाराज अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। वही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित राजीव गांधी युवा मितान कल्ब के सहयोग से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का समापन कार्यक्रम में पहुंचे। वही संसदीय सचिव मांदर की थाप पर थिरके।


छत्तीसगढ़ की 14 पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। दलीय खेलों में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगडी दौड़, खो खो, कबड्डी, रस्सा कसी एवं बाटी और एकल खेलों में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद शामिल है। खेल में विद्यार्थियों व पुरुष व महिलाएं बढ़ चढ़ के भाग लिया। खिलाड़ियों को संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने हर्षोल्लास के वातावरण में कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना से खेल खेलना चाहिए ब्लॉक से जिला, जिला से प्रदेश का नाम रोशन करना चाहिए।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता खिलाड़ी, विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!