अंबिकापुर/ उदयपुर: बहुप्रतीक्षित विशेष महापुराण आयोजन की भावनात्मक आवश्यकता को मद्देनजर सरगुजा के विकासखंड उदयपुर के अंतर्गत प्रतिष्ठित ग्राम पंचायत सलका में पहली बार सरस्वती देवी छोटे लाल गुप्ता ने परिवार हित ग्राम हित समेत समस्त मानव कल्याण हेतु श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन 22 दिसंबर 2022 को आरंभ किया गया। काशी बनारस से पधारे कथा व्यास पूज्य विक्रम दुबे महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का सफलतापूर्वक कथा वाचन से लोगों को आनंदित एवं धर्म के पथ पर चलने की अनंत प्रवाह की धारा श्रद्धालुओं को अध्यात्म स्नान करा रहे हैं।इसके साथ ही जीवन की परम वैभव चाली संपन्नता एवं अध्यात्मिक दुर्लभ ज्ञान की बातें , आम जनता तक उक्त कार्यक्रम के माध्यम से रसपान करा रहे है ।

यह कार्यक्रम का शुभारंभ दिनांक 22 दिसंबर 2022 गुरुवार देव प्रतिष्ठा मंगल कलश यात्रा वा भागवत महिमा महात्म, 23 दिसंबर कुंती स्तुति भीष्म स्तुति राजा परीक्षित का जन्म सुखदेव आगमन 24 दिसंबर विदुर मैत्रेय संवाद सती चरित्र ,25 दिसंबर प्रहलाद चरित्र वामना अवतार संक्षिप्त राम कथा श्री कृष्ण जन्मोत्सव 26 दिसंबर सोमवार बाल लीला माखन चोरी गोवर्धन पूजा 27 दिसंबर मथुरा गमन गोपी उद्धव संवाद रुक्मणी विवाह महोत्सव 28 दिसंबर सुदामा चरित्र परीक्षित मोक्ष कथा विश्राम 29 दिसंबर गुरुवार हवन महाप्रसाद भंडारा विसर्जन के साथ ही 22 दिसंबर से प्रारंभ होकर 29 दिसंबर को कार्यक्रम का समापन होगा।

इस कार्यक्रम की आयोजन से पूरे क्षेत्र में काफी हर्ष है आसपास के कई ग्राम एवं महानगरों से श्रद्धालु गण श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का रसपान करने प्रतिदिन अपने भावपूर्ण उपस्थिति दे रहे हैं।कार्यक्रम के आयोजन में सरस्वती देवी छोटे लाल गुप्ता गिरजा शंकर गुप्ता ओम प्रकाश गुप्ता भरत लाल गुप्ता लखन लाल गुप्ता देव कुमार गुप्ता रूप चंद गुप्ता आलोक गुप्ता हेमंत गुप्ता वीरेंद्र गुप्ता समेत परिवार में 10 भाई बहनों के सहयोग से धर्मार्थ कार्यक्रम संपन्न किया जा रहा है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!